रामपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधि मंडल तिलक नगर स्थित कार्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपा सिंह से मिलने जिला अस्पताल पहुंचा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्षों से प्रस्तावित जमीन अब तक हस्तांतरित नहीं हुई। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होना जरूरी है। प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info� पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ