Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं
जून 23, 2026
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी सोमवार को नवीन मंडी स्थल डूंगरपुर पहुंचे और मंडी सचिव मनोज सूरी को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने निगरानी गेट खोलने, खाली भूमि पर नए फड़ व दुकानें बनाने, एक वर्ष का अग्रिम किराया लेने की व्यवस्था समाप्त करने, खराब हैंडपंपों की मरम्मत तथा टीन शेडों के सुधार की मांग की। व्यापारियों ने छोटे कारोबारियों के लिए प्लेटफॉर्म और स्थायी स्टॉल बनाए जाने की भी मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ