Rampur News : स्वार में साइबर जागरूकता दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक


रामपुर | 06 मई 2026

साइबर जागरूकता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी स्वार ने लीड्स इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, स्वार में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल युग में स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट यूजर बनना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अज्ञात लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, व्हाट्सएप पर 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन चालू रखने और OTP साझा न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में साइबर ठगी, फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। अंत में छात्रों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

👉 रामपुर पुलिस की अपील: संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : नजूल भूमि पर कब्ज़ा और फर्जीवाड़े में 8 लोगों पर मुकदमा