रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विस्तारित क्षेत्र के मास्टर प्लान को लेकर आयोजित बैठक में आईआईए की ओर से चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने कई सुझाव रखे। बैठक में सदर विधायक आकाश सक्सेना, आरडीए सदस्य मोहन लाल सैनी, काशीराम दिवाकर और जिलाधिकारी मौजूद रहे। प्रस्ताव में कम दर वाली भूमि को उद्योगों के लिए चिन्हित करने, सर्वे के समय लेखपाल, प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग लेने तथा सड़क किनारे प्लॉट्स को व्यावसायिक उपयोग में रखने की बात कही गई। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए भी सस्ती भूमि आरक्षित करने का सुझाव दिया गया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।
0 टिप्पणियाँ