इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा शहर की समस्याओं, व्यापार वृद्धि, आर्थिक विकास, प्रगति और रोजगार के मुद्दों को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नगर पालिका परिषद रामपुर लापरवाही बरत रही है और जनता व व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है। इससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि लगभग 24 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ बापू मॉल पिछले 13 वर्षों से पूर्ण होने के बावजूद शुरू नहीं कराया गया है, जिससे शहर के विकास को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स में 50 गुना तक बढ़ोतरी कर आम जनता और व्यापारियों को भारी संख्या में नोटिस भेजे गए हैं, जो नियमों के अनुरूप नहीं हैं। व्यापार मंडल ने इस बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में हामिद स्कूल के सामने बने डिवाइडर का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों का कहना है कि संकरी सड़क पर मनमाने तरीके से डिवाइडर लगाए जाने से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ रही है, इसलिए इसे हटाया जाना चाहिए।
व्यापार मंडल ने कहा कि रामपुर की जनता, व्यापारी समाज और बेरोजगार युवाओं के हित में शहर के विकास और प्रगति के लिए इन समस्याओं का समाधान अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष , प्रदेश मंत्री , मंडल अध्यक्ष , संरक्षक , , , , , सहित सैकड़ों व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ