4 मई को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के दर्जनों कार्यकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट सीढ़ियों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वारसी ने बताया कि ग्राम सभा संकरा का साप्ताहिक बाजार का टीन शेड जर्जर है, जिससे बारिश में दुकानदारों का नुकसान हो रहा है। कई सड़कें भी खराब हैं, जिनकी मरम्मत की मांग की गई। किसानों को समय पर यूरिया न मिलने और धान रोपाई को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग उठी।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग जुड़ें
0 टिप्पणियाँ