Rampur News : पर्यटन की अपार संभावनाओं पर गोष्ठी, योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
मार्च 26, 2026
रामपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास परिषद की विचार गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि श्रीश गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर, हस्तशिल्प और रजा लाइब्रेरी के कारण रामपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। नरेश सिंघल ने होम स्टे व बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को रोजगार का बेहतर अवसर बताया। जिला पर्यटन अधिकारी मनीषा राणा ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ