उन्होंने कहा कि जनपद रामपुर में जिला चिकित्सालय में 600 बेड के मेडिकल कॉलेज की स्थापना पीपीपी मोड पर होना अत्यंत आवश्यक है। मेडिकल कॉलेज शुरू न होने के कारण प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार लोगों की मृत्यु हो रही है तथा हजारों मरीज जिला चिकित्सालय से रेफर होने के बाद रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में हार्ट, ब्रेन, लिवर, किडनी एवं जनरल फिजिशियन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में बताया गया कि अलीगंज बेनजीर गाटा संख्या 476, 481, 482, 483 व 122, जो ग्राम जगतपुर स्थित बाग गुलजार क्षेत्र में है, को मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु चिन्हित किया गया था। यह भूमि उद्यान विभाग की बताई गई है। इस संबंध में 07/12/2021 को समस्त रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी तथा 15/12/2021 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रामपुर को निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया गया। इसके बाद 14/12/2021 को जिलाधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा 22 दिसंबर 2021 को निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश, टू सप्रू मार्ग लखनऊ को भूमि स्थानांतरण हेतु पत्र भेजा गया, लेकिन आज तक उद्यान विभाग की ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि इसके बाद निवेशकों की टीम भी रामपुर में सर्वे करने आई थी तथा जानकारी प्राप्त हुई कि रामपुर मेडिकल कॉलेज को सरकार की ओर से मंजूरी मिलने की स्थिति बन चुकी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से 28/03/2026 को जिलाधिकारी कार्यालय को पुनः पत्र भेजा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही रामपुर में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत कर दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, जिला प्रचार मंत्री गोपाल शर्मा, जिला सचिव मिलन सक्सेना, परवेज खान, बाबू खान टायर वाले, यासीन अहमद, नासिर लाला, कन्हैयालाल पटवा, शरीफ अहमद, अलीम खान, लालमन सैनी, राहुल सैनी, नजाकत रायन, हंसराज अरोरा, कमल वर्मा, आजम खान, अब्दुल कादिर, रफी अहमद, फहीम, अंकित सक्सेना, नूर मोहम्मद सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ