रामपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे पूर्व विधायक अफरोज अली खान के आवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें रामपुरी चाकू भेंट किया गया। अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय नहीं मिल रहा और सरकार अपनी असफलताओं को छिपा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ