Rampur News : 29 जनवरी को राजकीय पॉलीटेक्निक में रोजगार मेला
जनवरी 22, 2026
जिला सेवायोजन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत 29 जनवरी 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला होगा। इसमें निजी क्षेत्र की 4 कंपनियां भाग लेंगी और हाईस्कूल से स्नातक, आईटीआई व डिप्लोमा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
0 टिप्पणियाँ