Rampur News : 27 जनवरी को जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक
जनवरी 22, 2026
पूर्व सैनिकों व शहीद एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु 27 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी करेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पंकज नैथानी ने बताया कि सभी पात्र लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दो प्रतियों में बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ