Rampur News : अति दलितों पर बढ़ते अत्याचारों पर जताई चिंता
जनवरी 22, 2026
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस(भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने प्रदेश में अति दलितों पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताई। उन्होंने रायबरेली, मेरठ, बरेली और मैनपुरी की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आक्रोश बढ़ सकता है। संगठन ने पीड़ित परिवारों के समर्थन का ऐलान किया।
0 टिप्पणियाँ