नगर पालिका परिषद रामपुर के सम्पत्ति लिपिक मौ० अफजल समीर द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में कहा गया है कि मोहल्ला मदरसा कोहना स्थित खसरा संख्या 384 की भूमि सरकारी अभिलेखों में नजूल भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर फर्जी अभिलेख तैयार किए और जमीन की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में शुभम सिंघल, नवाज शरीफ, अदिल खान, मौ० रफी, शादाब खान, शब्बू खान, मैराजुल हसन तथा अलसिया बी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्ज़े के प्रयास किए गए, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मामले की जांच उपनिरीक्षक तरुण वर्मा को सौंपी गई है।
नगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि सरकारी भूमि पर कब्ज़ा और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ