Rampur News : चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
मई 06, 2026
राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवनभर किसान, मजदूर और गरीबों के हित में कार्य किया और बिना भेदभाव की राजनीति की। कार्यक्रम में कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
0 टिप्पणियाँ