Rampur News : अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुरादाबाद की शानदार जीत
मार्च 31, 2026
रामपुर में चल रहे प्रदेश स्तरीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुरादाबाद और शक्ति फार्म खटीमा के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में खटीमा ने पेनल्टी से बढ़त बनाई, लेकिन मुरादाबाद ने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। अनिमेष, यसपी और अरमान ने टीम के लिए अहम गोल किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कल मेरठ और धामपुर नगिना के बीच मैच शाम 4 बजे खेला जाएगा।
0 टिप्पणियाँ