Rampur News : प्रजापति समाज ने महाराजा दक्ष द्वार निर्माण की मांग उठाई
अप्रैल 02, 2026
रामपुर में प्रजापति समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शहर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर पनवड़िया चौराहे के पास भमरौआ शिव मंदिर मार्ग पर महाराजा दक्ष प्रजापति द्वार बनवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष लाला राम कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज के महापुरुष के नाम पर कोई प्रमुख स्थल नहीं है। उन्होंने बताया कि पातालेश्वर शिव मंदिर जाने वाले इसी मार्ग पर द्वार बनने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ