Rampur News : भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्रीजी रथयात्रा, शहर में हुआ भव्य स्वागत
मार्च 30, 2026
रामपुर में श्री दिगंबर जैन मंदिर फूटा महल से श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री आदिनाथ जैन मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान “जय जिनेंद्र” के जयकारों से माहौल गूंज उठा और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड-बाजे और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
0 टिप्पणियाँ