Rampur News : अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

रामपुर। माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत होटल प्लाज़ा, डायमंड कॉलोनी में पाँच दिवसीय अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज से आए 37 युवा प्रतिभागी 9 से 13 मार्च तक विभिन्न प्रशिक्षण, संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियों और शैक्षिक भ्रमण में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन अवसर पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और नागरिक कर्तव्यों पर भी सत्र आयोजित किए गए। युवाओं ने इसे प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं