रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले में 600 बेड के मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण हर साल हजारों मरीजों को बाहर रेफर किया जाता है। जानकारी के अनुसार अलीगंज बेनजीर के गाटा नंबर 476, 481, 482, 483 व 122 की जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित है, जो उद्यान विभाग की है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया 2021 से लंबित बताई गई। संगठन को उम्मीद है कि जल्द मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिल सकती है।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे.
0 टिप्पणियाँ