कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मोहल्ला घेर आज़म खां निवासी लगभग 7 वर्षीय दिव्यांग बालिका आलिया को व्हीलचेयर प्रदान की। डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। व्हीलचेयर मिलने पर बालिका और परिजनों ने जिला प्रशासन का आभार जताया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ