मिलक नगर के रौरा कला स्थित देवी स्थान पर मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ बुधवार दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। समापन के बाद हवन किया गया और 11 कन्याओं को भोग लगाने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में नन्हे गंगवार, रोहित गंगवार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, वेदराम, पंकज गंगवार, राकेश गंगवार, मोहित कुमार, सुभाष मौर्य, बंटी मौर्य व पंकज श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ