Rampur News : आवारा गौवंश से फसल तबाह, किसानों में आक्रोश
जनवरी 24, 2026
मिलक। विकासखंड मिलक के गांव नगला उदई में आवारा गौवंश किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर गौवंश को गो-आश्रय स्थल भेजने की मांग की है। किसानों ने बताया कि रातभर खेतों की रखवाली करना मुश्किल हो गया है और लगातार नुकसान हो रहा है।
0 टिप्पणियाँ