मिलक। बिलासपुर रोड स्थित फिटमैन जिम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार और नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने किया। कार्यक्रम में कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार और रामबाबू कनौजिया भी मौजूद रहे। जिम प्रबंधक सोमपाल गंगवार और एमडी सौरभ गंगवार ने अतिथियों का आभार जताया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ