Rampur News : कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों से मजबूत होगा लोकतंत्र
जनवरी 24, 2026
मिलक। युवा सत्ता पार्टी और जन सेवा दल के संयुक्त आयोजन में धनेली पूर्वी में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और समता के उनके सिद्धांत अपनाकर ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने भी उनके योगदान को याद किया। अंत में खिचड़ी भोज हुआ।
0 टिप्पणियाँ