Rampur News : शहर विधायक आकाश सक्सेना के प्रयास से रामपुर को बिजली सुधार की नई सौगात
जनवरी 02, 2026
नए साल पर रामपुर नगर को बिजली व्यवस्था सुधार का तोहफा मिला है। शहर विधायक आकाश सक्सेना के प्रयासों से बिजली विभाग में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग लागू की गई है, जिसके तहत टेक्निकल और कॉमर्शियल टीमों की अलग-अलग तैनाती होगी। इस योजना के लिए रामपुर को प्रदेश का पहला छोटा जनपद चुना गया है। इससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी, फॉल्ट जल्दी ठीक होंगे और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान संभव होगा।
0 टिप्पणियाँ