Rampur News : नववर्ष पर एसपी रामपुर से परवेज़ खां की शिष्टाचार भेंट
जनवरी 02, 2026
नववर्ष के शुभ अवसर पर परवेज़ खां ने पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्या सागर मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नववर्ष 2026 की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद की शांति व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा हुई। परवेज़ खां ने नए वर्ष में जनपद की प्रगति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने की कामना की।
0 टिप्पणियाँ