Rampur News : कोसी पुल पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का भव्य स्वागत
जनवरी 02, 2026
रामपुर में कोसी पुल पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर क्षेत्र में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
0 टिप्पणियाँ