रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में शामिल महिला प्रशिक्षुओं व कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। इसके बाद भोजनालय, लाइब्रेरी, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ