Rampur News : CO सिटी ने किया सिविल लाइन थाना का त्रैमासिक निरीक्षण

रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने सिविल लाइन थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, मालखाना और ड्यूटी रजिस्टर सहित अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र, कंप्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और आगंतुक कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, सुरक्षा, विवेचना की गुणवत्ता और महिला मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं