रामपुर। जिला ऑफ-साइट आपदा प्रबंधन योजना के तहत रेडिको खेतान लिमिटेड में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर की निगरानी में आयोजित अभ्यास में औद्योगिक आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था और आपात प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण किया गया। मॉकड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, फैक्ट्री प्रबंधन व अन्य कर्मियों ने भाग लिया। अलार्म सिस्टम, निकासी मार्ग, प्राथमिक उपचार और दमकल व्यवस्था की प्रभावशीलता परखी गई। अभ्यास के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ