Rampur News : अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सघन जांच, 22 वाहनों पर कार्रवाई
दिसंबर 30, 2025
रामपुर। जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु 29 दिसंबर 2025 को 09 चेक प्वाइंट पर रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने 1492 वाहनों की जांच की। जांच में नियम उल्लंघन पाए जाने पर 22 वाहनों के विरुद्ध चालान कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी और अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ