Rampur News : बांग्लादेश की घटना के विरोध में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना का प्रदर्शन

रामपुर। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना ने रेलवे स्टेशन के सामने तिरंगा चौराहे पर प्रदर्शन किया। संगठन ने घटना को हिंदू समाज पर हमला बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। हिंदू समाज से अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान भी किया गया।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं