Rampur News : आईटीआई परिसर में 31 दिसंबर को रोजगार मेला आयोजित
दिसंबर 30, 2025
रामपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 31 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद एवं बाहरी उद्योग, संस्थान, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं के व्यय पर रिज्यूम, आधार कार्ड, फोटो, मार्कशीट, प्रमाण-पत्र और बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर मेले में हिस्सा लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ