Rampur News : स्वार में छात्रों को मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी
जनवरी 20, 2026
जवाहर इंटर कॉलेज, स्वार में मिशन शक्ति अभियान–5.0, यातायात माह व साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 व 112, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, ऑनलाइन ठगी से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें अनजान लिंक न खोलने, ओटीपी साझा न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग जैसी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
0 टिप्पणियाँ