Rampur News : रात्रिकालीन अभियान में 1475 वाहन जांचे, 9 पर कार्रवाई
जनवरी 20, 2026
अवैध खनन, ओवरलोडिंग व अनधिकृत परिवहन पर रोक के लिए 19 जनवरी की रात जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। 10 चेक प्वाइंट पर रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक 1475 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियम उल्लंघन पर 9 वाहनों के चालान किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और आगे भी सख्त अभियान जारी रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ