Rampur News : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त एक्शन
जनवरी 03, 2026
रामपुर में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक के लिए जिला प्रशासन ने रात्रिकालीन सघन जांच अभियान चलाया। 2 जनवरी की रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक जिले की सभी तहसीलों में 9 चेक प्वाइंट पर 1254 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान एक ओवरलोड वाहन पकड़ा गया, जिस पर नियमानुसार चालान किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।
0 टिप्पणियाँ