रामपुर स्थित राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस, एनसीसी और रोवर-रेंजर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन और नियम उल्लंघन पर चालान जैसी जानकारियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आमजन में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ