जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में चल रहे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य विशेष अभियान में जनपद रामपुर ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 1 और 3 जनवरी 2026 को रामपुर ने सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 2 जनवरी को द्वितीय स्थान रहा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी की सक्रिय निगरानी में ब्लॉकवार टीमें कैंप और घर-घर जाकर कार्ड बना रही हैं। अब तक 6,06,975 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ