Rampur News : आकाश सक्सेना के प्रयास से 2.74 करोड़ की सड़क को मिली मंजूरी

शहर विधायक आकाश सक्सेना के प्रयासों से राम विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क 2.74 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाएगी। यह मार्ग जिला भाजपा कार्यालय और दिल्ली-लखनऊ बाईपास को जोड़ता है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मंजूरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं