राजकीय बाल गृह (शिशु सदन) रामपुर में नववर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को साइकिलें तथा अन्य बच्चों को वस्त्र, खिलौने और चॉकलेट वितरित की गईं। जिलाधिकारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन बच्चों के बेहतर जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ