Rampur News : 6 स्पा सेंटरों पर छापा, सभी का संचालन कराया बंद
अप्रैल 03, 2026
रामपुर में प्रशासन ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान 6 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की। जांच में नगर पालिका व फायर विभाग की एनओसी सहित आवश्यक अनुमति न मिलने पर सभी सेंटरों का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। अभियान में नगर मजिस्ट्रेट, सिविल लाइंस थाना पुलिस, मिशन शक्ति टीम, नगर पालिका परिषद और फायर विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ