Rampur News : हज यात्रियों के लिए पहला ट्रेनिंग कैंप, 500 लोगों ने लिया हिस्सा

रामपुर के अंजुमन इस्लाहेकौम स्कूल में 2026 हज यात्रियों के लिए पहला ट्रेनिंग कैंप आयोजित हुआ। इसमें करीब 500 यात्रियों ने भाग लिया। कैंप में घर से मक्का-मदीना तक के सफर, सामान की पैकिंग और हवाई यात्रा की जानकारी दी गई। साथ ही हज की अहमियत और उसके मकसद पर भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ। अगला ट्रेनिंग कैंप 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्रीजी रथयात्रा, शहर में हुआ भव्य स्वागत