Rampur News : रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ओर विधायक आकाश सक्सेना से भी हुई राजनेतिक चर्चा।

रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनावी मशीनरी को किक मारकर चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले दल जनता के बीच लगातार हार का सामना कर रहे हैं। नकवी ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक उदाहरण बनी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी का आह्वान किया।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राकेश मिश्रा के निधन पर जताया शोक