Rampur News : दिल्ली में हुए ऑनरऐज एक्सीलेंस अवार्ड्स में मिलक निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा सम्मानित
जनवरी 19, 2026
राजधानी के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित ऑनरऐज एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में मिलक निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। डॉ. शर्मा को ऑनरऐज एक्सीलेंस अवार्ड और ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविद, समाजसेवी और कलाकार शामिल हुए। आयोजन की सभी अतिथियों ने सराहना की।
0 टिप्पणियाँ