Rampur News : कलेक्ट्रेट पहुंचे रालोद नेता, दिव्यांग बच्चे को मिला इलाज का आश्वासन

रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू एक दिव्यांग बच्चे आतिफ पुत्र मुनाजिर हुसैन को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी ने गंभीरता से उसकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आयुष्मान कार्ड जारी कर इलाज कराने के निर्देश दिए।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद गरीबों की सुनवाई बेहतर हुई है। इस दौरान युवा जिला महासचिव मोहम्मद फुरकान, क्षेत्रीय महासचिव महफूज खान, मुनाजिर हुसैन, मुमताज हुसैन एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : होली पर निकलेगी मतकटों की बरात, इस बार रिक्शा पर पहुंचेगा दूल्हा