Rampur News : रज़ा पीजी कॉलेज में नववर्ष पर पूर्व छात्र का शैक्षणिक भ्रमण
जनवरी 02, 2026
नववर्ष 2026 के शुभारंभ पर रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मोहम्मद इरफान उस्ताद अपने साथियों के साथ पहुंचे और कॉलेज परिसर में शिक्षकों से भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने वर्ष 2004-05 में इसी महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। भ्रमण के दौरान शैक्षणिक व भौतिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। कॉलेज की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। फरवरी 2026 में प्रस्तावित वार्षिक महोत्सव में सहभागिता और जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई।
0 टिप्पणियाँ