Rampur News : मशहूर शायर ताहिर फ़राज़ का निधन, साहित्य जगत में शोक
जनवरी 25, 2026
रामपुर। विश्वप्रसिद्ध शायर ताहिर फ़राज़ का 72 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बदायूं में जन्मे ताहिर फ़राज़ अपनी मधुर आवाज़, आध्यात्मिक रंग और प्रभावशाली शायरी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से उर्दू साहित्य जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।
0 टिप्पणियाँ