Rampur News : पुलिस कंट्रोल रूम का एसपी व एएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
जनवरी 03, 2026
3 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने एकीकृत कमांड रूम, डायल-112 कार्यालय, थाना साइबर क्राइम व पुलिस कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं और डायल-112 व साइबर क्राइम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जनपद के प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी व्यवस्था को परखा गया तथा लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
0 टिप्पणियाँ