दिसंबर 2025 में यूपी-112 परफॉर्मेंस डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने 93.50 अंक हासिल कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। आईपीएस विद्या सागर मिश्र के योग्य नेतृत्व में सितंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक कुल 16वीं बार शीर्ष स्थान पर रहा है। रैंकिंग औसत रिस्पांस टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीडबैक, इवेंट क्लोजर और विजिलेंस रिपोर्ट जैसे मानकों पर तय की जाती है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 टीम को बधाई देते हुए इसी तरह निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ