Rampur News : युवाओं को खेती से दूर करना चाहती है सरकार : टिकैत
जनवरी 20, 2026
मिलक में राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा कार्यालय पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जिससे युवाओं का खेती से मोह भंग किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को संगठित रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। संगठन ने किसान–युवा एकता मजबूत करने की बात कही।
0 टिप्पणियाँ